Friday, October 30, 2026
Breaking News
Home » मुख्य समाचार » मासूम बच्ची को पकड़ने वाले युवक को पुलिस के किया हवाले

मासूम बच्ची को पकड़ने वाले युवक को पुलिस के किया हवाले

फिरोजाबाद, एस. के. चित्तौड़ी। थाना रामगढ़ क्षेत्र के कश्मीरी गेट मोहम्मदी मस्जिद के समीप एक मासूम बच्ची को बुरी नियत से एक युवक ने दबोच लिया। रहा चलते लोगो ने बच्ची को देख शोर किया तो आरोपी बच्ची को छोड भाग रहा था। जिसको पकड़ कर पुलिस के हवाले कर दिया।
थाना रामगढ़ क्षेत्र के कश्मीरीगेट मोहम्मदी मस्जिद के समीप सात वर्षीय एक बच्ची अपने दरबाजे पर खेल रही थी। उसी दौरान पडोस के ही एक अमन नामक युवक ने उसको बुरी नियत से उठाकर चल दिया। उसी समय मौके से गुजर रहे दो लोगो ने शोर करते हुए आरोपी को भाग कर दबोच लिया। जिसको क्षेत्रीय लोगो ने लडकी को आरोपी को पुलिस बुलाकर उसके हवाले कर दिया। पुलिस ने बच्ची का जिला अस्पताल में डाक्टरी परीक्षण कराया। आरोपी के खिलाफ अभियोग दर्ज कर जेल भेजने की कार्यवाही की गयी।