Friday, June 19, 2026
Breaking News
Home » मुख्य समाचार » कांग्रेस ने दिया प्रजातंत्र बचाओ धरना

कांग्रेस ने दिया प्रजातंत्र बचाओ धरना

गांधी पार्क में धरना देते हुये जिला व शहर कांग्रेसी

लोकतंत्र को दरकिनार कर गुंडागर्दी के बल पर बनायी भाजपा ने सरकार
फिरोजाबाद, एस. के. चित्तौड़ी। उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के प्रदेश अध्यक्ष राजबब्बर के आहवाहन पर कर्नाटका में राज्यपाल द्वारा भारत के लोकतंत्र को दरकिनार कर गुंडागर्दी के बल पर भाजपा की सरकार बनाने पर जिला एवं शहर कांग्रेस कमेटी फिरोजाबाद द्वारा प्रजातंत्र बचाओ धरना दिया गया।
जिसमें जोरदार नारेबाजी कर नरेंद्र मोदी सरकार की खिलाफत की गई और नगर मजिस्ट्रेट को ज्ञापन सौंपा गया। कांग्रेस जिलाध्यक्ष हरीशंकर तिवारी ने कहा कि भाजपा द्वारा सत्ता का दुरूपयोग किया गया है। जिसे बर्दाश्त नहीं किया जायेगा। जनता सब जान चुकी है। कांग्रेस दमदार पार्टी के रूप में उभरी थी तो कांग्रेस को न्यौता देना चाहिये था। वहीं शहर अध्यक्ष गुलाम जीलानी ने कहा कि जनता कांग्रेस की तरफ आशा की निगाहों से देख रही है। भाजपा का झूठ का पुलिंदा ज्यादा नहीं चलेगा। 2019 में जनता इसका जबाव देगी और हमारी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी को प्रधानमंत्री बनायेंगे। धरने में कार्यवाहक जिलाध्यक्ष प्रकाशनिधि गर्ग, सतीश चंद्र अग्रवाल, पीके पाराशर, प्रतीक चतुर्वेदी, अजय शर्मा, सेवादल अध्यक्ष नुरूलहुदा लाला राईन व अन्य कांग्रेसी मौजूद रहे।