Saturday, September 12, 2026
Breaking News
Home » मुख्य समाचार » राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन 14 जुलाई को

राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन 14 जुलाई को

कानपुर देहात, जन सामना ब्यूरो। उत्तर प्रदेश राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण के दिशा निर्देशों के क्रम में जनपद न्यायाधीश/अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के निर्देशन में 14 जुलाई 2018 द्वितीय शनिवार को प्रातः 10 बजे से दीवानी न्यायालय परिसर कानपुर देहात में आयोजन किया गया है। जिसमें अपराधिक समनवीयवाद धारा- 138 पराक्रय लिखित अधिनियम के वाद विद्युत एवं जल विवाद (चोरी से संबंधित विवाद), राजस्व वाद, व्यवहारिक वाद, पारिवारिक वाद, उत्तराधिकार के वाद तथा अन्य वाद/प्रकरण अधिकारिक संख्या में निस्तारण किये जाने हेतु लिए जायेगें। यह जानकारी जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की सचिव द्वारा दी गयी है।