Saturday, September 12, 2026
Breaking News
Home » मुख्य समाचार » पति-पत्नी के आपसी झगडे में मासूम बच्ची घायल

पति-पत्नी के आपसी झगडे में मासूम बच्ची घायल

साले पर लगाया गिराने का आरोप
फिरोजाबाद, एस. के. चित्तौड़ी। बेटी को ससुराल से लेकर आ रहे पिता के साथ मारपीट करते हुए बाइक को टक्कर मार दी। जिससे बेटी गम्भीर रूप से घायल हो गयी। घायल बेटी के पिता ने साले के खिलाफ थाने में तहरीर दी है।
थाना फरिहा क्षेत्र के गांव बलीपुर तपस्या निवासी सत्यदेव पुत्र करन सिंह की शादी चार वर्ष पूर्व मैनपुरी के मानसिंह की पुत्री माधुरी के साथ हुई थी। शादी के कुछ समय बाद से दोनो लोगो के मध्य कहासुनी होने लगी। उसी दौरान छः वर्षीय पुत्री नेना का जन्म दिया। उसके बाद मधुरी अपने मायके जाकर रहने लगी। जिसके चलते सत्यदेव अपनी पत्नी बच्ची को लेने ससुराल गया हुआ था। जहाॅ मधुरी ने पति के साथ ससुराल चलने के लिए मना कर दिया। उसी दौरान सत्यदेव अपनी छः माह की पुत्री को लेकर बाइक द्वारा अपने घर के लिए चल दिया। उसी दौरान किसी तरह गिरने से नेना के सिर में गम्भीर चोट लग गयी। जिसको लेकर आज सुबह वह जिला अस्पताल आया। पीड़ित ने बताया कि उसकी पुत्री को साले लालू पुत्र मानसिंह ने बाइक की टक्कर मार कर घायल कर दिया है। फिलहाल बच्ची का सरकारी ट्रामा सेन्टर पर उपचार कराया गया। थाने में साले के खिलाफ तहरीर दी।