Monday, September 14, 2026
Breaking News
Home » मुख्य समाचार » विषाक्त सेवन से युवक अचेत

विषाक्त सेवन से युवक अचेत

फिरोजाबाद, जन सामना संवाददाता। थाना नारखी के गांव पचवान में एक युवक विषाक्त सेवन से अचेत हो गया। अचेत को जिला अस्पताल लाया गया है।
पचवान निवासी 35 वर्षीय संतोष पुत्र छेदीलाल ने शुक्रवार को कोई विषाक्त खा लिया। जिससे वह अचेत हो गया। बताया जाता है कि युवक का परिजनों से किसी बात पर विवाद हो गया था। अचेत का जिला अस्पताल में उपचार जारी है।