Saturday, October 31, 2026
Breaking News
Home » मुख्य समाचार » दबंगों ने वृद्ध को पीटा, घायल

दबंगों ने वृद्ध को पीटा, घायल

फिरोजाबाद, जन सामना संवाददाता। थाना फरिहा के गांव ललउआ में दबंगों ने एक वृद्ध को मारपीट कर गम्भीर रूप से घायल कर दिया। जिसे डाक्टरी परीक्षण के बाद अस्पताल में भर्ती कर लिया गया है। ललउआ निवासी तारा सिंह पुत्र गोरेलाल ने अपनी एक बीघा जमीन गांव के राधे श्याम को बेची थी। राधे श्याम ने कुछ रूपये दे दिये थे बाकी के रूपये वह देने में नही आ रहा था जिसको लेकर दोनों के मध्य शुक्रवार को विवाद हो गया। विवाद ने तूल पकड लिया। आरोप है कि राधे श्याम ने अपने साथियों के साथ मिलकर तारा सिंह की जमकर धुनाई कर दी। जिससे वह घायल हो गया। घटना से हडकम्प मच गया। सूचना पर पहुंची पुलिस घायल को जिला अस्पताल लेकर आयी। जहां चिकित्सक ने उसे भर्ती कर उपचार शुरू कर दिया है।