Saturday, October 31, 2026
Breaking News
Home » मुख्य समाचार » खेलने निकला किशोर लापता

खेलने निकला किशोर लापता

कानपुर/घाटमपुर, शीराजी। घर से खेलने की बात कहकर साइकिल से निकला कक्षा आठ का छात्र लापता हो गया। पारिवारिक जनों द्वारा काफी तलाश के बाद भी पता ना चलने पर स्थानीय पुलिस को सूचित किया गया है। प्राप्त जानकारी के अनुसार ग्राम तरवारा मजरा शिवराड़ी निवासी किशन सिंह का पुत्र शैलेंद्र सिंह उम्र 16 वर्ष बीती 3 जून की सुबह घर से खेलने जाने की बात कहकर साइकिल से निकला था। जब देर शाम तक शैलेंद्र वापस नहीं लौटा तो घर वालों को चिंता हुई काफी ढूंढने और तलाश करने के बाद भी शैलेंद्र का पता न चलने पर आज उसके चाचा राजेंद्र सिंह ने स्थानीय थाने में शैलेंद्र के लापता होने की सूचना दर्ज करवाई है।