Saturday, September 12, 2026
Breaking News
Home » मुख्य समाचार » लेखपाल से साज करके प्रधानपति ने जमीन कब्जाई

लेखपाल से साज करके प्रधानपति ने जमीन कब्जाई

बुलंदशहर, औरंगाबाद, जन सामना ब्यूरो। औरंगाबाद निकट वर्ती ग्राम खाजपुर निवासी दोजी के पुत्र रोदास ने ग्राम के ही लेखपाल लक्ष्मी नारायन व ग्राम प्रधान मालती के पति जगदीश के विरूद्ध जिलाधिकारी को शिकायत पत्र देकर दोनो के विरूद्ध ग्राम समाज की जमीन कब्जाने का आरोप लगाते हुए कार्यवाही की माँग की है। रोदास ने बताया की लेखपाल व प्रधानपति ने साजिश करके गांव की खाद् के गढे की जमीन पर कब्जा करके चुनाई शुरू कर दी है। उक्त जमीन कब्जाने की घटना से रोष व्याप्त है।