Saturday, September 12, 2026
Breaking News
Home » मुख्य समाचार » भाजपा में कार्यकर्ताओं का मान सम्मान सुरक्षित

भाजपा में कार्यकर्ताओं का मान सम्मान सुरक्षित

टूंडला, जन सामना ब्यूरो। शुक्रवार को भाजपा पिछडा वर्ग प्रकोष्ठ के नव नियुक्त प्रदेश उपाध्यक्ष डाॅ. राम कैलाश यादव का सुभाष चैराहा पर पार्टी पदाधिकारियों ने माला पहनाकर स्वागत किया। उन्होंने कहा कि पार्टी में कार्यकर्ताओं का मान सम्मान सुरक्षित है। कार्यकर्ता पार्टी की रीढ होते हैं। कार्यकर्ताओं के बिना कोई भी चुनाव नहीं जीता जा सकता। स्वागत करने वालों में चेयरमैन रामबहादुर चक, सतेन्द्र गुप्ता, वृंदावन लाल गुप्ता, दीपक चैधरी, सुनील पाठक, राजन सिंह निषाद, विकास शर्मा, बृजपाल सविता, कोमल, आंशू चक, आजाद जैन, सुशील यादव, लखपत बघेल, सचिन चक आदि हैं।