Thursday, June 18, 2026
Breaking News
Home » मुख्य समाचार » एस.पी. साउथ महिला होकर भी पीड़ित महिला की नही कर रही सुनवाई

एस.पी. साउथ महिला होकर भी पीड़ित महिला की नही कर रही सुनवाई

महिला ने पुलिस पर लगाया मारपीट का आरोप
कानपुर, स्वप्निल तिवारी। शहर के नौबस्ता थाना क्षेत्र की मछरिया निवासी जीनत ने यशोदा नगर पुलिस चौकी के पुलिसकर्मियों द्वारा उनसे मारपीट करने का आरोप लगाया है। आरोप है कि मकान खाली कराने को लेकर हुए विवाद में पुलिस कर्मियों व उनके साथ आये अन्य लोगों ने उनके साथ मारपीट की है। जीनत ने बताया कि मकान खाली कराने के दौरान पुलिसकर्मी ने उनके पेट पर जोर से लात मार दी, जिससे उन को गंभीर चोटें आई और उनको हैलट अस्पताल में भर्ती कराया गया। अस्पताल से डिस्चार्ज होने के बाद जीनत ने एसपी साउथ रवीना त्यागी के कार्यालय में प्रार्थना पत्र देकर न्याय की गुहार लगाई। कुछ सामाजिक संगठनों द्वारा ट्वीट करने पर पुलिस ने जीनत के आरोपों को पेशबंदी में की गई शिकायत बताकर दरकिनार कर दिया। अब जीनत न्याय की आस में दर-दर भटक कर ठोकरें खा रही है। लेकिन उसको न्याय नहीं मिल रहा है। जीनत का कहना है कि अगर उस को न्याय नहीं मिला, तो वह परिवार समेत आत्महत्या कर लेगी।