Wednesday, June 24, 2026
Breaking News
Home » मुख्य समाचार » इलाहाबाद बैक के विद्युत मीटर में लगी आग

इलाहाबाद बैक के विद्युत मीटर में लगी आग

फिरोजाबाद, एस. के. चित्तौड़ी। थाना जसराना क्षेत्र के घिरोर रोड पर इलाहाबाद बैंक के विद्युत मीटर में आग लगने से हडकंप मच गया। अग्निशमन यंत्र से आग पर काबू पाया गया। थाना जसराना क्षेत्र के घिरोर रोड स्थित इलाहाबाद बैंक पर उस समय अफरा तफरी मच गयी। जब अचानक बैंक में लगे विद्युत मीटर से जोरदार आवाज के साथ आग की लपटें उठने लगी। उसी दौरान बैंक में कार्यरत कर्मचारी अरविन्द कुमार आनन-फानन में बैक में लगे अग्निशमन यंत्र को लेकर दौडा उसके बाद आग पर काबू पा लिया। अग्निशमन यंत्र से आग पर काबू पाने के बाद लोगो ने राहत की सांस ली।