Saturday, September 12, 2026
Breaking News
Home » मुख्य समाचार » विजय बने अमीन संघ के अध्यक्ष

विजय बने अमीन संघ के अध्यक्ष

टूंडला, जन सामना संवाददाता। उत्तर प्रदेश राजस्व संग्रह अमीन संघ के द्विवार्षिक जनपदीय अधिवेशन में कार्यकारिणी का गठन किया गया। जिसमें विजय कुमार भारतीय जिलाध्यक्ष, दीवान सिंह उपाध्यक्ष, विशेष कुमार यादव मंत्री, जगदीश प्रसाद बघेल उप मंत्री, वीर बहादुर सिंह संगठन मंत्री, प्रवीन कुमार कोषाध्यक्ष बऔर मक्खन सिंह वर्मा आडीटर बनाए गए। इस मौके पर मंडल मंत्री सोबरन सिंह, जिला संरक्षण नत्थीलाल, निर्वाचन अधिकारी शिवकुमार सिंह मौजूद रहे।