Saturday, September 12, 2026
Breaking News
Home » मुख्य समाचार » गन्ना किसानों की समस्याओं को लेकर रालोद आज देगा ज्ञापन

गन्ना किसानों की समस्याओं को लेकर रालोद आज देगा ज्ञापन

टूंडला, जन सामना संवाददाता। मंगलवार को राष्ट्रीय लोकदल के पदाधिकारियों की बैठक पार्टी कार्यालय पर हुई। बैठक में जिलाध्यक्ष मास्टर देशराज सिंह ने कहा कि पार्टी हाईकमान के निर्देश पर गन्ना और किसानों की समस्याओं को लेकर बुधवार को राज्यपाल के नाम डीएम को ज्ञापन दिया जाएगा। बैठक में चन्द्रवीर सिंह, नवाब सिंह, इन्द्रपाल सिंह, जगवीर सिंह, निरंजन सिंह पौनियां, अमर सिंह, सत्येन्द्र सारस्वत, मुन्नेश बाबू, पंकज चैधरी, किशोर, अनिल, अमर सिंह पचैरे, महेन्द्र सिंह जूरैल, ओमप्रकाश आदि मौजूद रहे।