Saturday, October 31, 2026
Breaking News
Home » मुख्य समाचार » महिला ने किया विषाक्त पदार्थ सेवन, आगरा रैफर

महिला ने किया विषाक्त पदार्थ सेवन, आगरा रैफर

फिरोजाबाद, एस. के. चित्तौड़ी। थाना रसूलपुर क्षेत्र के जाटवपुरी हाजीपुरा रोड पर एक महिला ने पति से कहासुनी होने पर विषाक्त पदार्थ का सेवन कर लिया। जिससे उसकी हालत खराब हो गयी। जिसको परिजनों ने उपचार के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया। जहां से उसका आगरा भेजा गया।
थाना रसूलपुर क्षेत्र हाजीपुरा जाटवपुरी निवासी इरफान की 22 वर्षीय पत्नी सीमा ने आज सुबह परिजनों से कहासुनी होने पर पति ने मारपीट कर दी। पति की मार से नाराज पत्नी ने घर में रखे विषैले पदार्थ का सेवन कर लिया। जिससे उसकी हालत खराब हो गयी। पत्नी की हालत खराब होता देख पति के साथ ससुराल के लोगो के होश उड गये। जिसको आनन -फानन में परिजन उपचार के लिए जिला अस्पताल लेकर आये। जहाॅ चिकित्सक ने हालत चिन्ताजनक होने के कारण आगरा भेजा।