Saturday, September 12, 2026
Breaking News
Home » मुख्य समाचार » जहर खुरानी के शिकार युवक को पुलिस ने अस्पताल में कराया भर्ती

जहर खुरानी के शिकार युवक को पुलिस ने अस्पताल में कराया भर्ती

फिरोजाबाद, एस. के. चित्तौड़ी। थाना दक्षिण क्षेत्र के रोडबेज बस स्टैण्ड पर जहर खुरानी के शिकार युवक को अचेत हालत में उपचार के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया।
जनपद में जहरखुरानी की घटनायें थमने का नाम ही नही ले रही है। आये दिन किसी ने किसी को रोडबेज में अज्ञात लोग जहरखुरानी का यात्री को लूट लिया करते है। इसी क्रम में आज सुबह रोडबेज बस स्टैण्ड के समीप लगभग 30 वर्षीय अज्ञात युवक अचेत हालत में पडा हुआ था। जिसको देखने वाली की भीड लग गयी। उन्ही में से किसी ने इलाका पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलने पर दक्षिण थाने का सिपाही देवेन्द्र सिंह ने मौके पर पहुंच कर अचेत युवक को उपचार के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया। जिसके पास मिले आधार कार्ड से उसकी शिनाख्त जनपद इटावा के पंछेमई निवासी कल्याण सिंह पुत्र चन्द्रपाल बताया जा रहा है। पुलिस परिजनों से सम्पर्क करने का प्रयास कर रही थी। दोपहर बाद अर्ध होश आने पर युवक ने बताया कि वह हरियाण के फरीदाबाद में काम करता हैं जहां से हजारों की नगदी लेकर वह घर जा रहा था। जिसको अज्ञात लोगो ने जहरखुरानी का शिकार बनाकर लूट लिया।