Saturday, September 12, 2026
Breaking News
Home » मुख्य समाचार » जन-जन को मिलेगा सरकार की योजनाओं का लाभ

जन-जन को मिलेगा सरकार की योजनाओं का लाभ

कैबिनेट मंत्री ने चौपाल में सुनीं जन समस्याएं
टूंडला, जन सामना संवाददाता। योगी सरकार में कैबिनेट मंत्री प्रो. एसपी सिंह बघेल ने बुधवार को नगर के रामलीला मैदान में जन समस्याएं सुनीं। कैबिनेट मंत्री देर शाम करीब आठ बजे रामलीला मैदान में पहुंचे। कैबिनेट मंत्री ने कहा कि सरकार द्वारा विभिन्न योजनाएं संचालित की जा रही हैं। शहरी क्षेत्र के गरीबों के लिए प्रधानमंत्री आवास योजना, उज्ज्वला योजना के अलावा अन्य योजनाएं संचालित की जा रही हैं। इन योजनाओं का लाभ लोगों को मिल रहा है। सरकार की योजनाओं का लाभ जन-जन तक पहुंचे इसलिए रात्रि चैपाल और बैठकें की जा रही हैं। इन चौपालों में मंत्री, सांसद और विधायकों के अलावा पार्टी के वरिष्ठ पदाधिकारियों को भेजा जा रहा है। इस दौरान उन्होंने समस्याएं सुन उनका निराकरण कराए जाने का आश्वासन दिया।