Saturday, September 12, 2026
Breaking News
Home » मुख्य समाचार » सरल संस्कृत संभाषण प्रशिक्षण का शुभारंभ

सरल संस्कृत संभाषण प्रशिक्षण का शुभारंभ

सासनी, जन सामना संवाददाता। आगरा अलीगढ राजमार्ग स्थित गांव बरसै के निकट कन्या गुरूकुल महाविद्यालय में (जयतु संस्कृतम्। जयतु भारतम्) उत्तर प्रदेश भाषा विभाग के नियंत्राधीन उत्तर प्रदेश संस्कृत संस्थान द्वारा संचालित सरल संस्कृत संभाषण प्रशिक्षण योजना के अंतर्गत निःशुल्क संस्कृत संभाषण प्रशिक्षण का शुभारंभ शुक्रवार को किया जाएगा।गुरूवार को यह जानकारी देते हुए गुरूकुल महाविद्यालय की मुख्याधिष्ठात्री डा. पवित्रा शर्मा ने बताया कि यह प्रशिक्षण कन्या गुरूकुल महाविद्यालय हाथरस में होना है इस शिवर में पशिक्षणार्थी की उम्र काी कोई बाध्यता नहीं है। किसी भी उम्र के प्रशिक्षाणर्थी इस प्रशिक्षण में सहभागिता कर सकते है।