Saturday, October 31, 2026
Breaking News
Home » मुख्य समाचार » घर में घुसकर मारपीट

घर में घुसकर मारपीट

सिकन्द्राराऊ, जन सामना संवाददाता। कोतवाली क्षेत्र के गांव रतिभानपुर निवासी चंद्रपाल पुत्र विजय ने कोतवाली में रिपोर्ट दर्ज कराते हुए कहा है कि गांव के ही पप्पू पुत्र दरियाब सिंह की दीवार गिर गई। जब विरोध किया तो पप्पू, शिवम, शिवा, सीटू पुत्र पप्पू व पप्पी पत्नी पप्पू एकराय होकर घर में घुस आए और गाली गलौज देने लगे। जब विरोध किया तो नामजदों ने लाठी डंडों से प्रहार कर दिया। जिससे उसके हाथ की उंगली टूट गई। आरोपी जान से मारने की धमकी देते भाग गए।