Saturday, September 12, 2026
Breaking News
Home » मुख्य समाचार » अस्पताल से बाइक चोरी

अस्पताल से बाइक चोरी

हाथरस, नीरज चक्रपाणि। शहर में बाइक चोरों का आतंक फिर से बढता जा रहा है और आये दिन बाइकों को चोरी कर ले जा रहे हैं और अब कोतवाली के पास स्थित एक अस्पताल के बाहर के एक बाइक को चोरी कर ले गये।
कोतवाली पुलिस को रिपोर्ट हेतु दी तहरीर में चन्द्रदेव शर्मा पुत्र श्यामबाबू शर्मा ने कहा है कि वह बीती रात्रि को मोहनगंज स्थित वर्धमान अस्पताल पर आया था और उसकी बाइक पेशन प्रो संख्या यूपी 86 आर/2282 अस्पताल के बाहर खडी थी जहां से उसे अज्ञात चोर चोरी कर ले गये।