Tuesday, April 28, 2026
Breaking News
Home » मुख्य समाचार » बीमारी के चलते बालक की मौत

बीमारी के चलते बालक की मौत

फिरोजाबाद, जन सामना संवाददाता। थाना दक्षिण क्षेत्र के देवनगर में एक मासूम की बीमारी के चलते आज मौत हो गयी। मृतक के पिता ने कहा की पोलियों की दबा पीने व टीका इंजैक्शन लगने से इंन्फैक्शन होने की कही बात उक्त मामला जिला प्रशासन के आलाधिकारियों ने संज्ञान में पूर्व से ही बताया गया। शव को पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल के शव विच्छेदन गृह में रखा गया। थाना दक्षिण क्षेत्र के देवनगर निवासी प्रमोदकुमार कोरी का ढाई वर्ष के पुत्र शिवा की शनिवार की तडके उपचार के दौरान घर पर ही मौत हो गयी। पिता पुत्र के शव को पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल लेकर आया। जहां शव को पोस्टमार्टम गृह में रखा गया। मृतक के पिता प्रमोद कुमार की माने तो उसने अपने पुत्र को 14 जुलाई 2016 को पोलियों की दबा व टीका करण के दौरान इंजैक्शन लगवाया था। उसी समय उक्त बच्चा बीमार होने से उसकी आंॅखो की रोशनी चली गयी। उक्त मामले को लेकर पीड़ित जिलाधिकारी के साथ-साथ सीएमओ लेखपाल तहरसीलदार आदि अधिकारियों से मिला। उक्त मामले में पीड़ित ने मुख्यमन्त्री अखिलेश यादव को भी पत्र लिखकर घटना की जानकारी दी। जिसको लेकर मुआवजे की बात भी कुछ लोगो द्वारा प्रशासन से की गयी। बच्चे का उपचार भी आगरा में किया जा रहा था। आज उसकी मौत हो गयी, अधिवाक्ता व राजनेताओं के कहने पर पोस्टमार्टम कराने की बात कही।