Monday, June 22, 2026
Breaking News
Home » मुख्य समाचार » सड़क हादसों में कई लोग घायल

सड़क हादसों में कई लोग घायल

फिरोजाबाद, एस. के. चित्तौड़ी। अलग -अलग सड़क हादसों में कई लोग घायल हो गये। घायलों को उपचार के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया।
थाना फरिहा क्षेत्र के गांव बरथरा निवासी पशु चिकित्सक डा0 शत्रुघ्न सिंह पुत्र घनश्यामसिंह अपनी बाइक से कोटला की ओर किसी के घर बीमार पशु का उपचार करने के लिए जा रहा था। उसी दौरान कोटला फरिहा मार्ग पर अज्ञात वाहन की टक्कर लगने से वह गम्भीर रूप से घायल हो गया। घायल चिकित्सक को परिजन उपचार के लिए जिला अस्पताल लेकर आये। दूसरी घटना में थाना रसूलपुर क्षेत्र के आसफाबााद एलानी नगर निवासी 56 वर्षीय श्रीनिवास पुत्र हरिभजन को भी अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। जिससे वह भी घायल हो गया। वही टूण्डला क्षेत्र में सड़क हादसा होने पर जालौन किे माधोगढ़ निवासी 75 वर्षीय चन्द्र भटी पुत्र रघुवीर सिंह भी घायल हो गया। जिसका भी जिला अस्पताल में उपचार किया गया।