Saturday, September 12, 2026
Breaking News
Home » मुख्य समाचार » ट्रेन की चपेट में आने से व्यक्ति की मौत

ट्रेन की चपेट में आने से व्यक्ति की मौत

फिरोजाबाद, एस. के. चित्तौड़ी। थाना टूण्डला जीआरपी क्षेत्र हिरनगांव रेलवे स्टेशन के समीप एक व्यक्ति का शव रेलवे ट्रेक पर पडा मिला। सूचना पर पहुंची जीआरपी ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के जिला अस्पताल भिजवाया।
थाना टूण्डला क्षेत्र के गांव उसायनी निवासी 50 वर्षीय राजबहादुर उर्फ राजनसिंह पुत्र कुमरलाल की विगत रात्रि में हिरनगांव के समीप ट्रेन की चपेट में आने से मौत हो गयी। घटना के बाद मौके पर लोगांे का हुजूम लग गया। उन्ही में से किसी ने घटना की जानकारी इलाका पुलिस को दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भिजवाया। पुलिस ने बताया कि संभवतः रेलवे लाइनपार करते समय किसी ट्रेन की चपेट में आने से व्यक्ति की मौत होना प्रतीत हो रहा है।