Saturday, September 12, 2026
Breaking News
Home » मुख्य समाचार » चुरसैन काण्ड का आरोपी गिरफ्तार

चुरसैन काण्ड का आरोपी गिरफ्तार

हाथरस, नीरज चक्रपाणि। थाना चन्दपा पुलिस ने गांव चुरसैन में हुए दुष्कर्म व हत्या की घटना के फरार मुख्य आरोपी को दबोचने में सफलता हासिल की है और उसे गिरफ्तार कर जेल भेजा है। थाना चन्दपा के एसआई बलवीर सिंह ने बताया कि गांव चुरसैन में गत 21 जून को घटित महिला के साथ दुष्कर्म व 23 जून को जलाकर हत्या के मामले में फरार चल रहे मुख्य आरोपी हाशिम पुत्र सफाकत अली उर्फ टिलुआ निवासी गांव चुरसैन को हाथरस के जलेसर रोड स्थित कांशीराम कालौनी के पास से गिरफ्तार कर जेल भेजा है।