Monday, September 14, 2026
Breaking News
Home » मुख्य समाचार » सड़क हादसें में एक की मौत कई लोग घायल

सड़क हादसें में एक की मौत कई लोग घायल

फिरोजाबाद, एस. के. चित्तौड़ी। अलग -अलग सड़क हादसों में एक की मौत कई लोग घायल हो गये। जिनको उपचार के लिए जिला अस्पताल लाया गया।
थाना दक्षिण क्षेत्र के गांव बासठ निवासी सोनेलाल की 36 वर्षीय पत्नी अनीता अपने रिश्तेदार योगेन्द्र के साथ कही जा रही थी। बाइक फिसलने से वह घायल हो गयी, जिसको उपचार के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। वही दूसरी घटना में शनिवार की सांय थाना रसूलपुर क्षेत्र जाटवपुरी के समीप अज्ञात वाहन की टक्कर से एक युवक गम्भीर रूप से घायल हो गया। जिसको इलाका पुलिस द्वारा जिला अस्पताल ले जाया गया। जहां चिकित्सक ने उसको मृत घोषित कर दिया। समाचार लिखे जाने तक उसकी शिनाख्त नहीं हो सकी। वही अन्य सड़क हादसों में रामगढ़ के कोहनूर रोड निवासी राजू की पुत्री अनम सड़क पार करते समय बाइक से टकराकर घायल हो गयी। सिरसागंज के गांव सैदलपुर निवासी 24 वर्षीय शशिकान्त पुत्र आशाराम, रसूलपुर होली वाली भट्टी निवासी 32 वर्षीय बाबू पुत्र असगर भी सड़क हादसें में घायल हो गया।