Saturday, September 12, 2026
Breaking News
Home » मुख्य समाचार » रिटायर्ड रोडवेज कर्मचारियों की बैठक मंगलवार को

रिटायर्ड रोडवेज कर्मचारियों की बैठक मंगलवार को

सासनी, जन सामना संवाददाता।  रोडवेज कर्मचारी (सेवानिवृत) वेलफेयर एसोसियेशन प्रधान कार्यालय भैसाली बस स्टैंड मेरठ के बैनरतले सेवानिवृत कर्मचारियो की आवश्यक बैठक 3 जुलाई दिन मंगलवार को अलीगढ पुराना बस स्टैंड के निकट गांधी पार्क में होगी। यह जानकारी देते हुए निवेदक क्षेत्रीय मंत्री गजेन्द्र पाल सिंह की ओर से एसोसियेशन के प्रांतीय अध्यक्ष संत कुमार गौड ने बताया कि मंगलवार को होने वाली बैठक में कर्मचारियों की विभिन्न समस्याओं के साथ पेंशन, डीए ऐरियर, छटवां वेतन, आदि समस्याओं के संवध और उनके निराकरण के बारे में विचार विमर्श किया जाएगा। श्री गौड ने बैठक में अधिक से अधिक कर्मचारियों से एकत्र होने की अपील की है।