Monday, June 22, 2026
Breaking News
Home » मुख्य समाचार » भाजपा मंडल अध्यक्ष की पड़ोसी ने की लात-घूंसों से पिटाई

भाजपा मंडल अध्यक्ष की पड़ोसी ने की लात-घूंसों से पिटाई

कानपुर/घाटमपुर, शीराजी। ग्राम परास निवासी भाजपा मंडल अध्यक्ष वीरेंद्र त्रिवेदी ने अपने पड़ोसी पर रात भर घर मे बन्द कर मारपीट करने की शिकायत स्थानीय कोतवाली में दर्ज कराई है। भाजपा नेता का कहना है कि गांव के बबलू तिवारी, बीनू तिवारी, आदीप तिवारी उससे रंजीत रखते हैं और बीती रात वह अपने भाई की दुकान पर जा रहा था तीनो लोग उसे अपने घर पर बहाने से बुला ले गए और घर में बंद कर उसे रात भर लात घूसों से मारते पीटते रहे। पुलिस ने भाजपा नेता की शिकायत दर्ज कर कार्यवाही शुरु कर दी है।