Saturday, September 12, 2026
Breaking News
Home » मुख्य समाचार » उत्तर क्षेत्र में दो दुकानों की दीवार काट कर लाखों की चोरी

उत्तर क्षेत्र में दो दुकानों की दीवार काट कर लाखों की चोरी

फिरोजाबाद, एस. के. चित्तौड़ी। थाना उत्तर क्षेत्र के सुभाष चौराहा स्थित नगर निगम की मार्केट में विगत रात्रि में चोरो ने दो दुकानो की दीवार काट कर चोरी की घटना को अंजाम दिया। जबकि पुलिस चौराहा पर रातभर गस्त करती है।
थाना उत्तर क्षेत्र जिला अस्पताल के सामने मार्केट में मथुरा नगर निवासी प्रशांत राजौरिया की प्रशात मेडिकल के नाम से दवा की दुकान है। ऊपर वाली मार्केट मूें दुकान नम्बर 90.91 की दीवार काटने के बाद अज्ञात चोर दुकान में प्रवेश करते हुए उसमें रखी लगभग 80 हजार की नगदी लेपटाॅप आदि सामान चोरी कर ले गये। घटना की जानकारी दुकान स्वामी को आज सुबह होने पर हो सकी। दूसरी घटना मे स्पीडं कलर लैब की दुकान की भी दीवार काट कर उसमें रखी 11 हजार की नगदी सामान चोरी कर ले गये। एक साथ दो दुकानों की दीवार कटने की जानकारी होने पर दुकानदारों में हडकम्प मच गया। दुकानदारों को अपनी-अपनी दुकानों की सुरक्षा खतरे में लग रही है। दोनेा ही दुकान स्वामियों ने इलाका पुलिस को घटना की जानकारी दी। पुलिस ने मौके पर पहुच कर मौके का मुआना भी किया।