Saturday, October 31, 2026
Breaking News
Home » मुख्य समाचार » ट्रक की टक्कर से साइकिल सवार घायल

ट्रक की टक्कर से साइकिल सवार घायल

कानपुर/घाटमपुर, शीराजी। पतारा चैराहे से साइकिल द्वारा गांव लौट रहे साइकिल सवार के घाटमपुर से कानपुर की ओर जा रहे ट्रक ने तिलसढ़ा मोड़ पर टक्कर मार दी दुर्घटना में साइकिल सवार हरिराम कुरील 32 वर्ष पुत्र सोहन लाल निवासी ग्राम रघुनाथपुर के पैर में गंभीर चोट आ गई ।एंबुलेंस सेवा द्वारा उसे पतारा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया। जहां प्राथमिक उपचार के बाद उसे हैलट रेफर किया गया है।