Saturday, September 12, 2026
Breaking News
Home » मुख्य समाचार » पुलिस ने कई लोगों को गिरफ्तार कर भेजा जेल

पुलिस ने कई लोगों को गिरफ्तार कर भेजा जेल

फिरोजाबाद, एस. के. चित्तौड़ी। अलग -अलग थाना पुलिस ने कई लोगों को गिरफ्तार करने के बाद अभियोग दर्ज करते हुए जेल भेजा। थाना उत्तर पुलिस के रामविलास उ0नि0 ने थाना क्षेत्र दखल पाठशाला के समीप से मनोज राठौर पुत्र यशपाल सिंह निवासी सत्यनगर को माद्यक पदार्थ सहित दबोच लिया। जिसके खिलाफ कार्यवाकी कर जेल भेजा गया। रसूलपुर पुलिस ने नालबन्द चौराहा से मौहम्मद विहारी थाना बसई निवासी छोटेलाल पुत्र दलवीर सिंह को चाकू सहित दबोच लिया। शिकोहाबाद क्षेत्र उ0नि0 अभयकुमार द्वारा एफएसबाई रेस्टोरेन्ट से थाना बलरई जनपद इटावा के आशीष पुत्र रामअवतार को 315 बोर तमंचा सहित दबोच लिया। जिसके खिलाफ कार्यवाही कर जेल भेजा।