Saturday, September 12, 2026
Breaking News
Home » मुख्य समाचार » यात्री ट्रेन से गिराः दर्दनाक मौत

यात्री ट्रेन से गिराः दर्दनाक मौत

हाथरस/सहपऊ, जन सामना ब्यूरो। थाना क्षेत्र के गांव मुकलारा के पास ट्रेन से गिरकर एक यात्री की दर्दनाक मौत हो गई तथा घटना स्थल पर ग्रामीणों की भीड लग गई। उक्त अज्ञात यात्री ट्रेन में सफर कर रहा था तथा उसकी अभी शिनाख्त नहीं हो सकी है। घटना की सूचना उस वक्त मिली जब आज सुबह दिल्ली हावडा रेलवे रूट पर रेलवे चैकीदार खम्मा नम्बर 1281/27,28 के पास काम कर रहा था और घटना की सूचना उसने थाना पुलिस को दी जिस पर पुलिस मौके पर पहुंच गई और शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम हेतु भिजवाया है। आशंका है उक्त यात्री रात्रि में किसी ट्रेन से गिरा होगा।