Saturday, September 12, 2026
Breaking News
Home » मुख्य समाचार » संदिग्ध हालत में आग से झुलसी महिला हालत नाजुक

संदिग्ध हालत में आग से झुलसी महिला हालत नाजुक

फिरोजाबाद, एस. के. चित्तौड़ी। थाना दक्षिण क्षेत्र के नगला पचिया में एक विवाहिता विगत रात्रि में संदिग्ध हालत में आग सें झुलस गयी। जिसको उसके ससुर द्वारा उपचार के लिए जिला अस्पताल लाया गया।
थाना दक्षिण क्षेत्र के नगला पचिया निवासी हाकिम सिंह की 32 वर्षीय पत्नी रिक्की विगत रात्रि में संदिग्ध हालत में आग से बुरी तरह से झुलस गयी। जिसको आग से बचाने के बाद परिजन आनन -फानन में उपचार के लिए जिला अस्पताल लेकर आये। जहां उसकी हालत नाजुक बनी हुई थी। आग से झुलसी महिला के ससुर द्वारा उसका उपचार के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया है। मायका पक्ष के लोगो को भी घटना की जानकारी दी गयी। अस्पताल प्रशासन के लोगो द्वारा मजिस्ट्रेट बयान भी कराये गये है।