Saturday, September 12, 2026
Breaking News
Home » मुख्य समाचार » मारपीट की घटना में घायल युवक ने उपचार के दौरान तोड़ा दम

मारपीट की घटना में घायल युवक ने उपचार के दौरान तोड़ा दम

फिरोजाबाद, एस. के. चित्तौड़ी। मारपीट के दौरान घायल व्यक्ति ने उपचार के दौरान आगरा में दम तोड दिया। जिसके शव को पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल लाया गया। पुलिस ने उक्त मामले में कई के खिलाफ अभियोग दर्ज किया है।
थाना खैरगढ़ क्षेत्र के गांव पोपगढ़ निवासी 30 वर्षीय अमर सिंह पुत्र रामचन्द के परिजनों को नाली से पानी निकालने को लेकर पडोस के ही किताब सिंह मलखानसिंह आदि लोगो ने विवाद हो गया। विवाद के दौरान हुई मारपीट में अमर सिंह गम्भीर रूप से घायल हो गया। जिसको हालत अत्यधिक खराब होने पर चिकित्सक ने उसको आगरा भेज दिया। विगत रात्रि में घायल ने आगरा में उपचार के दौरान दम तोड दिया। मृतक के शव को परिजन पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल लेकर आये। युवक की मौत की जानकारी होने पर थाना पुलिस ने अभियोग में धारा बढ़ाते हुए अभियुक्तों की तलाश शुरू कर दी। वही शव का पोस्टमार्टम भी कराया गया।