Friday, June 19, 2026
Breaking News
Home » मुख्य समाचार » बजट लक्ष्य के अंतर्गत साक्षात्कार 19 जुलाई

बजट लक्ष्य के अंतर्गत साक्षात्कार 19 जुलाई

कानपुर देहात, जन सामना ब्यूरो। मुख्यमंत्री ग्रामोद्योग रोजगार योजना वर्ष 2018-19 के बजट लक्ष्य के अन्र्तगत 5 मई 2018 तक जिन आवेदन कर्ताओं के आवेदन पत्र कार्यालय जिला ग्रामोद्योग अधिकारी रनियां कानपुर देहात में जमा किया गया था। उनका साक्षात्कार चयन कमेटी द्वारा 19 जुलाई 2018 को प्रातः 11 बजे अपर जिलाधिकारी के कैम्प कार्यालय कलेक्ट्रेट माती कानपुर देहात में किया जायेगा। आवेदन कर्ता उक्त तिथि में साक्षात्कार हेतु समय से उपस्थित हो। अनुपस्थित होने पर आवेदन निरस्त माना जायेगा। यह जानकारी जिला ग्रामोद्योग अधिकारी संजीव कुमार सिंह ने दी है।