Saturday, September 12, 2026
Breaking News
Home » मुख्य समाचार » घर में अकेली किशोरी से नशेबाज ने किया दुष्कर्म का प्रयास

घर में अकेली किशोरी से नशेबाज ने किया दुष्कर्म का प्रयास

कानपुर/घाटमपुर, शीराजी। ग्राम इस्माइलपुर कदीम के घर में किशोरी को अकेला देख नशेबाज ने दुष्कर्म का प्रयास किया। पीड़िता के शोर मचाने पर ग्रामीणों को आता देख नशेबाज अपनी मोटरसाइकिल मौके पर छोड़कर भाग निकला, जिसे रेवना पुलिस चौकी में जमा कर दिया गया है। प्राप्त विवरण के अनुसार रेवना पुलिस चौकी क्षेत्र के ग्राम इस्माइलपुर कदीम में महिला कृषि कार्य के चलते खेतों में गई थी। तथा उसकी 17 वर्षीय पुत्री घर में अकेली थी अपराहन करीब 3ः00 बजे गांव के भूरा सोनकर का पुत्र निर्देश शराब के नशे में बाइक लेकर पीड़िता के घर पहुंचा और अकेली किशोरी को पकड़ लिया और उसके साथ अश्लील हरकतें करने लगा। पीड़िता के शोर मचाने पर लोगों को आता देख आरोपी किशोरी को जान से मारने की धमकी देता हुआ मोटरसाइकिल मौके पर छोड़कर भाग निकला। जिसे ग्रामीणों ने रेवना पुलिस चैकी में जमा करवा दिया। पीड़िता की शिकायत पर स्थानीय कोतवाली में आरोपी के खिलाफ शिकायत दर्ज कर ली गई है।