Saturday, September 12, 2026
Breaking News
Home » मुख्य समाचार » ब्लड कैंसर पीड़ित आयुष की मदद संकल्प सेवा समिति के द्वारा पुनः 25000 की गई

ब्लड कैंसर पीड़ित आयुष की मदद संकल्प सेवा समिति के द्वारा पुनः 25000 की गई

कानपुर नगर, जन सामना ब्यूरो। सामाजिक संस्था संकल्प सेवा समिति के द्वारा सभी के सहयोग से ब्लड कैंसर पीड़ित बच्चे आयुष को इलाज के लिए वरिष्ट समाजसेवी स्वरूप जी राज नारायण द्विवेदी के हाथों से आयुष के पिता को 25000/- (पच्चीस हजार रुपये) की आर्थिक मदद की गई। अभी कुछ दिन पहले संस्था की तरफ से आयुष को इलाज के लिए संजय गांधी हॉस्पिटल लखनऊ जाकर 51000/- (इक्यावन हजार रुपये) की मदद की गई थी बता दे की आयुष को सन 2011 में ब्लड कैंसर हुआ था। 2015 तक आयुष का इलाज हुआ और वो पूरी तरह ठीक हो गया। लेकिन दुर्भाग्यवश मार्च 2018 में आयुष को फिर से ब्लड कैंसर हो गया और आयुष के पिता की आर्थिक स्थित बहुत खराब होने के कारण उसका इलाज करा पाना मुश्किल है। इस स्थित में उन्होंने लोगों से मदद की अपील किया, आज संकल्प सेवा समिति के द्वारा पुनः 25000/- रुपये की मदद की गई है और आगे भी अभी आयुष की मदद संस्था के द्वारा की जाएगी।
आयुष की मदद करने वाले सभी लोगों को संकल्प सेवा समिति के अध्यक्ष संतोष सिंह ने बहुत बहुत धन्यवाद किया और ईश्वर से प्रार्थना करते है कि जल्द ही आयुष पूरी तरह ठीक होकर अपने घर वापस पहुंचे। संकल्प सेवा समिति ने समाजसेवियों से से अपील कि इस बच्चे की ज्यादा से ज्यादा मदद करें।