Monday, April 27, 2026
Breaking News
Home » मुख्य समाचार » अटलजी के जन्म दिन पर सब्जी पूड़ी बांटीं

अटलजी के जन्म दिन पर सब्जी पूड़ी बांटीं

हाथरस, जन सामना संवाददाता। भाजपा के स्तंभ व पूर्व प्रधानमंत्री अटलबिहारी वाजपेयी के 92 वें जन्म दिन पर भाजपा के नगर मीडिया प्रभारी यतेन्द्र वाष्र्णेय (गोरू) के नेतृत्व में सरक्यूलर रोड पर सब्जी पूड़ी का वितरण किया गया तथा अटलजी की दीर्घायु के लिये भगवान से कामना की गई। गोरू ने कहा कि श्री वाजपेयी होनहार प्रधानमंत्री होने के साथ-साथ व्यक्तित्व के धनी हैं।
इस अवसर पर पूर्व नगर अध्यक्ष मोरमुकट गुप्ता, रामकुमार माहेश्वरी, मयंक वाष्र्णेय सीए, अजय गुप्ता, यश गुप्ता, संतोष शर्मा, ऋषि शर्मा, प्रमोद शर्मा, आशीष वर्मा, मुकेश राना, नवीन शर्मा, श्रीराम भगवान, नरेन्द्र शर्मा, मदन वर्मा, मा. सत्यपाल सिंह, पूर्व जिलाध्यक्ष वीरेन्द्र सिंह राना, सुभाष सेंगर, नगर अध्यक्ष मूलचन्द्र वाष्र्णेय, दिनेश वर्मा, आशीष गुप्ता, अंकित गौड़, मुकेश पौरूष, सोनू वाष्र्णेय, देवेन्द्र अग्रवाल, दुर्गादत्त, राजेन्द्र अग्रवाल, प्रदीप वाष्र्णेय, बांकेलाल, ब्रह्मा शर्मा, मुकेश वर्मा आदि उपस्थित थे।