Saturday, September 12, 2026
Breaking News
Home » मुख्य समाचार » अटल जी के निधन पर नगर पंचायत शिवली कार्यालय में शोक सभा का आयोजन

अटल जी के निधन पर नगर पंचायत शिवली कार्यालय में शोक सभा का आयोजन

शिवली कानपुर देहात, जन सामना संवाददाता। भारत में प्रखर वक्ता महान कवि पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेई के निधन पर सोमवार को नगर पंचायत शिवली कार्यालय में शोक सभा का आयोजन किया जाएगा। शोक सभा के आयोजन के बारे में जानकारी देते हुए नगर पंचायत अध्यक्ष अवधेश कुमार उर्फ मुन्नू शुक्ला ने बताया कि सोमवार को शाम चार बजे आयोजित होने वाली शोक सभा में क्षेत्रीय भाजपा सांसद देवेंद्र सिंह भोले एवं कई भाजपा नेता मौजूद रहेंगे चेयरमैन शिवली कस्बा एवं क्षेत्रवासियों से अपील की है कि वह लोग अधिक से अधिक संख्या में पहुंच कर महान राष्ट्र नायक को श्रद्धांजलि अर्पित करें।