Saturday, September 12, 2026
Breaking News
Home » मुख्य समाचार » झूलेलाल मन्दिर में मनाया चालीहा महोत्सव 51 जोड़ो ने किया बहराणे साहब का विसर्जन

झूलेलाल मन्दिर में मनाया चालीहा महोत्सव 51 जोड़ो ने किया बहराणे साहब का विसर्जन

कानपुर, नीरज राजपूत। कानपुर श्री झूलेलाल मन्दिर गुजैनी के तत्वावधान मे चालीहा महोत्सव बड़े धूमधाम से मनाया गया। मन्दिर के मीडिया प्रभारी प्रकाश पंजवानी जी ने बताया कि प्रतिदिन सुबह व शाम को मन्दिर में आरती की जाती है। चालीस दिन व्रत रखा जाता है। चन्द्र दर्शन के बाद पति पत्नी जोड़ा बनाकर समाधा आश्रम मर्दनपुर बड़ी नहर में विसर्जन करने जाते है। इस कार्यक्रम का समापन बहराणे साहब का विसर्जन नाचते गाते हुए किया गया। रात एक बजे बड़ी नहर व समाधा आश्रम मेे पूजा अर्चना करने के बाद प्रसाद वितरण किया गया। इस अवसर पर अध्यक्ष मनोज माखीजा, ऋतु माखीजा, अशोक भटेजा, ममता भटेजा, आर के बजाज, जया बजाज, रजत शर्मा, प्रियंका, इन्द्रर कुमार, पलक गुरमुख दास, कविता, अजय गजवानी, रीति गजवानी, विजय, आस्था देवी, अनिल कुकरेजा, कोमल कुकरेजा, उमेश चंदानी मौजूद रहे।