Sunday, June 14, 2026
Breaking News
Home » मुख्य समाचार » छापेमारी में सात जुआरी गिरफ्तार

छापेमारी में सात जुआरी गिरफ्तार

हजारों की नकदी बरामद
फिरोजाबाद, जन सामना संवाददाता। थाना दक्षिण पुलिस ने श्याम नगर गड्डा स्थित कुन्दन महल टाकीज के समीप छापेमार कार्यवाही करते हुये सात जुआरियों को गिरफ्तार कर इनके कब्जे से हजारों की नकदी बरामद की है।
थाना प्रभारी दक्षिण के पी सिंह को बुधवार को सूचना मिली कि श्याम नगर गड्डा स्थित कुन्दन महल टाकीज के समीप कुछ लोग जुआ खेल रहे है। पुलिस ने जव बताये गये स्थान पर छापेमार कार्यवाही की तो हडकम्प मच गया। पुलिस ने मौके से सात जुआरियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने फड से 41560 रूपये व ताश के पत्ते बरामद किये है। पुलिस इनके खिलाफ मामला दर्ज कर कार्यवाही कर रही है।