Sunday, May 10, 2026
Breaking News
Home » मुख्य समाचार » ट्रक की टक्कर लगने से युवक घायल हो गया

ट्रक की टक्कर लगने से युवक घायल हो गया

कानपुर/घाटमपुर, शीराजी। बीती शाम रिलायंस पेट्रोल पंप के सामने दुर्घटना में युवक घायल हो गया। प्राप्त विवरण के अनुसार घाटमपुर कस्बे के मोहल्ला जवाहर नगर पूर्वी निवासी रामचंद्र सचान का पुत्र सुमित सचान 45 वर्ष बाइक द्वारा गुजेला से घाटमपुर आ रहा था। रिलायंस पेट्रोल पंप के सामने ट्रक की टक्कर लगने से सुमित घायल हो गया जिसे प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल कानपुर भेजा गया है।