Saturday, October 31, 2026
Breaking News
Home » मुख्य समाचार » दीवार गिरने से मासूम की मौत

दीवार गिरने से मासूम की मौत

कानपुर/घाटमपुर, शीराजी। ग्राम फत्तेपुर में कच्ची दीवार गिरने से उसकी चपेट में आए मासूम की मौत हो गई तथा बालिका घायल हो गई। प्राप्त विवरण के अनुसार आज सुबह करीब 10ः00 बजे ग्राम फत्तेपुर परास निवासी बनवारीलाल संखवार की कमजोर दीवार अचानक ढह गई पड़ोसी अरविंद संखवार के घर में मलवा गिरने से अरविंद के घर के अंदर छाई गई मोमिया के नीचे सो रहे अरविंद के पुत्र पप्पू 6 वर्ष, एक 4 वर्षीय बालिका पिंकी दीवार के मलबे की चपेट में आने से घायल हो गए। जिन्हें निकालकर प्राइवेट डॉक्टर को दिखाया गया। पप्पू की हालत बिगड़ने पर घर वाले उसे लेकर घाटमपुर स्वास्थ्य केंद्र पहुंचे जहां डॉक्टर ने परीक्षण के बाद बालक को मृत घोषित कर दिया। बालिका का इलाज एक प्राइवेट अस्पताल में चल रहा है।