Saturday, September 12, 2026
Breaking News
Home » मुख्य समाचार » लोकतंत्र सैनानियों का सम्मेलन 19 को

लोकतंत्र सैनानियों का सम्मेलन 19 को

हाथरस, नीरज चक्रपाणि। उ. प्र. लोकतंत्र रक्षक सैनानी कल्याण समिति की बैठक जिलाध्यक्ष कृष्ण गोपाल शर्मा की अध्यक्षता में कोठी कृपाराम भवन में हुई। बैठक में श्री दाऊजी मेले में 19 सितम्बर को आयोजित होने वाले लोकतंत्र सैनानी सम्मेलन में मुख्य अतिथि एवं विशिष्ट अतिथियों को बुलाये जाने का निर्णय लिया गया तथा कार्यक्रम को भव्यता प्रदान करने हेतु सभी लोकतंत्र सैनानियों से सम्मेलन को सफल बनाने के लिये धन संग्रह में जुट जाने की अपील की।
बैठक में रामनिवास रावत, अशोक कुमार शर्मा, यशपाल भाटिया, गीताराम, सोमप्रकाश, राजकुमार शर्मा, यूनिस खां, मजर अहमद, जोहरा बेगम, लीलावती, रज्जनसिंह, मुन्नीदेवी, दौलतराम, मुकन्दीलाल, सौदानसिंह उपस्थित थे।