Sunday, September 13, 2026
Breaking News
Home » मुख्य समाचार » श्री गणेश चतुर्थी महोत्सव शनिवार से

श्री गणेश चतुर्थी महोत्सव शनिवार से

सासनी, जन सामना ब्यूरो। समर्पण सेवा समिति के बैनरतले विशाल आठवां श्री गणेश चतुर्थी महोत्सव 13 सितंबर दिन शनिवार से शुरू किया जाएगा। जिसमें भजन संध्या श्री गणेश शोभायात्रा आदि का आयोजन होगा। कार्रक्रम 23 सितंबर दिन मंगलवार तक चलेगा।
यह जानकारी देते हुए समर्पण सेवा समिति पदाधिकारियों ने बताया कि गत वर्षों की भांति इस वर्ष भी भगवान श्री गणेश चतुर्थी महोत्सव का आयोजन बस स्टैण्ड के सामने स्थित शहीद पार्क में किया जाएगा। जिसमें प्रतिदिन भजन संध्या का आयोजन होगा। श्री गणेश शोभायात्रा का शुभारंभ पूर्व ब्लाक प्रमुख पति समाजवादी पार्टी जिला महासचिव महेन्द्र सोलंकी करेंगे। 11 दिन तक चलने वाले कार्रक्रम में आगरा मथुरा, अलीगढ, अतरौली, मुरादावाद आदि जगहों से आए गायक कलाकार भंजन संध्या में भगवान श्री गणेश की लीलाओं का गुणगान करेंगे।