Saturday, October 31, 2026
Breaking News
Home » मुख्य समाचार » 12 सितंबर को इटर्रा में शिव तांडव आदि कार्यक्रम

12 सितंबर को इटर्रा में शिव तांडव आदि कार्यक्रम

कानपुर/घाटमपुर, शीराजी। समाचार पत्र विक्रेता संघ एवं वाजपेई न्यूजपेपर एजेंसी घाटमपुर द्वारा ग्राम इटार्रा में हरतालिका तीज व्रत के अवसर पर कीर्तन शिव तांडव नृत्य एवं राधा किशन झांकी एवं प्रसाद वितरण सहित कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं। उक्त जानकारी देते हुए कार्यक्रम संयोजक सतीश बाजपेई एवं आयोजक टिंकू बाजपेई ने बताया कि ग्राम इटर्रा स्थित रामलीला मैदान में 12 सितंबर बुधवार को सुबह 11ः00 बजे से शाम 7ः00 बजे तक कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे।