Saturday, October 31, 2026
Breaking News
Home » मुख्य समाचार » गांधी जयंती पर शराब की दुकाने रहेंगी बंद

गांधी जयंती पर शराब की दुकाने रहेंगी बंद

फिरोजाबाद, एस. के. चित्तौड़ी। जिला मजिस्ट्रेट एवं कलेक्टर नेहा शर्मा ने निर्देश दिए हैं कि 2 अक्टूबर दिन मंगलवार को गांधी जयंती के अवसर पर जनपद की समस्त आबकारी अनुज्ञापन एवं दुकाने यथा थोक एवं फुटकर देशी शराब, विदेशी मदिरा, बियर, भांग, मॉडल शॉप्स, सी.एल.6 समिश्र बार आदि आबकारी अनुज्ञापन की शर्तों के अधीन बंद रखी जायेगी। इस बंदी के फलस्वरूप अनुज्ञापियों को किसी भी प्रकार का प्रतिफल अथवा छूट देय नहीं होगी। उन्होंने सभी संबधित अधिकारियों को इन आदेशों का कड़ाई से अनुपालन सुनिश्चित कराये जाने के निर्देश दिए हैं।