Friday, June 19, 2026
Breaking News
Home » मुख्य समाचार » पुलिस ने पांच लोगों को भेजा जेल

पुलिस ने पांच लोगों को भेजा जेल

फिरोजाबाद, एस. के. चित्तौड़ी। अलग -अलग थाना पुलिस ने पांच लोगों को शान्ति भंग की धाराओं में अभियोग दर्ज करते हुए जेल भेजने की कार्यवाही की है।
थाना रसूलपुर क्षेत्र के मोती नगर निवासी कालीचरन पुत्र रामजीत उसके भाई बब्लू में किसी बात को लेकर मारपीट हो गयी। दोनो लोगो थाने आये पुलिस के समझाने पर बात नही बनी तो दोनो लोगो के खिलाफ अभियोग दर्ज करते हुए जेल भेज दिया, वही शांन्ति नगर निवासी भोला पुत्र कालीचरन को भी शान्ति भंग की धारा में अभियोग दर्ज करते हुए जेल भेजा। थाना दक्षिण पुलिस ने भी हिमायूपुर निवासी 26 वर्षीय मोहन सिंह पुत्र आशाराम , 21 वर्षीय पूरन सिंह पुत्र आशाराम को शान्ति भंग में जेल भेजा।