Saturday, October 31, 2026
Breaking News
Home » मुख्य समाचार » ट्रेन से कटकर अज्ञात बालक की मौत

ट्रेन से कटकर अज्ञात बालक की मौत

फिरोजाबाद, एस. के. चित्तौड़ी। थाना मटसैना क्षेत्र विजयपुरा के समीप ट्रेन से कटकर एक बालक की मौत हो गयी। मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भिजवाया गया।
थाना मटसैना क्षेत्र विजयपुरा रेलवे फाटक के समीप आज सुबह लगभग 12 वर्षीय बालक की ट्रेन की चपेट में आने से दर्दनाक मौत हो गयी। मौके पर देखने वालों का हुजूम लग गया, उन्हीं में से किसी ने घटना की जानकारी इलाका पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव की शिनाख्त कराने की काफी कौशिश की शिनाख्त न होने पर शव को पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भिजवाया।