Tuesday, April 28, 2026
Breaking News
Home » मुख्य समाचार » ट्रेन से गिरकर सीआरपीएफ का जवान घायल

ट्रेन से गिरकर सीआरपीएफ का जवान घायल

फिरोजाबाद, जन सामना संवाददाता। थाना लाइनपार क्षेत्र के गांव कुर्री कूपा स्थित रेलवे ट्रेक पर एक सीआरपीएफ का जवान घायल हालत में लोगों को पड़ा दिखायी दिया। जिसको पुलिस की सहायता से उपचार के लिए जिला अस्पताल भिजवाया। थाना लाइनपार क्षेत्र गांव कुर्री कूपा के समीप रेलवे ट्रेक पर लगभग 45 वर्षीय एक व्यक्ति घायल हालत में पड़ा हुआ लोगों को दिखायी दिया। जिसको देखने वालों का हुजूम लग गया। उसी दौरान इलाका पुलिस को किसी ने घटना की जानकारी दी। पुलिस ने मौके पर पहुचकर घायल व्यक्ति को रेलवे ट्रेक से उठाकर उपचार के लिए जिला अस्पताल भिजवाया। जहां होश आने पर घायल ने अपना नाम हिमाचल प्रदेश के मण्डी क्षेत्र गांव साधू निवासी 45 वर्षीय जीवनलाल पुत्र तोताराम ठाकुर बताया जो कि मणीपुर में सीआरपीएफ मे तैनात बताया जो कि कालका मेल से अपने घर के लिए जा रहा था। पुलिस व अस्पताल के लोगो द्वारा फोन द्वारा घटना की जानकारी परिजनों को भी दी है।