Saturday, June 13, 2026
Breaking News
Home » मुख्य समाचार » ठण्ड से ग्रामीण की मौत

ठण्ड से ग्रामीण की मौत

घाटमपुर, कानपुर, जन सामना संवाददाता। क्षेत्र के ग्राम शाखा जनवारा में बीती रात खेतों में पानी लगाने गये ग्रामीण मनफूल(58) पुत्र स्व0 महादेवपाल के ठण्ड लग गई। हालत बिगड़ने पर परिवार के लोगों ने उसका गाॅव में उपचार कराया, लेकिन सुबह उसकी मौत हो गई। स्थानीय प्रशासन ने शव को परीक्षण के लिये कानपुर भेजा है। मृतक के दो पुत्र व पत्नी है।