Monday, September 14, 2026
Breaking News
Home » मुख्य समाचार » जलने से महिला गम्भीर

जलने से महिला गम्भीर

घाटमपुर, कानपुर, जन सामना संवाददाता। बीती रात संदिग्ध परिस्थितियों में जलने से महिला गम्भीर रूप से घायल हो गई जिसे प्राथमिक उपचार के बाद इलाज के लिये हैलट कानपुर भेजा गया है। प्राप्त जानकारी के अनुसार क्षेत्र के ग्राम हुसैना निवासी महेन्द्र कुमार की पत्नी सुनीता देर शाम आग से जल कर गम्भीर रूप से घायल हो गई। जिसे पारिवारिक जनों ने स्थानीय स्वास्थ्य केन्द्र में भर्ती कराया जहाॅं से उसे जिला अस्पताल कानपुर रिफर कर दिया गया।